शुभेंदु के सहयोगी की हत्या की सुपारी देने के आरोप में सीबीआई ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया
शुभेंदु के सहयोगी की हत्या की सुपारी देने के आरोप में सीबीआई ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया
(अभिषेक शुक्ला)
नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या की साजिश के मामले में दो मुख्य संदिग्धों को गिरफ़्तार किया है। इस मामले में राज्य की एक प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी से संभावित संबंध भी सामने आए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गिरफ़्तार किए गए आरोपी दो भाई हैं, जिनकी पहचान सागर सोनकर और साहिब सोनकर के तौर पर हुई है। वे रथ के साथ काम करते थे।
अधिकारियों का आरोप है कि जांच से पता चला कि रथ के साथ काम करने के दौरान सागर सोनकर लैंडलाइन फोन के ज़रिए विरोधी राजनीतिक पार्टी के दफ़्तर के नियमित संपर्क में था।
उन्होंने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को कोलकाता की एक विशेष अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। रथ की 6 मई को उत्तरी 24 परगना ज़िले के मध्यमग्राम के पास कार में यात्रा करते समय मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
भाषा अविनाश दिलीप
दिलीप

Facebook


