इस मंत्री की बेटी को अवैध रूप से मिली सरकारी नौकरी, CBI ने कसा शिकंजा, मंत्री से की पूछताछ

सीबीआई ने बेटी की ‘अवैध’ नियुक्ति के सिलसिले में बंगाल के मंत्री से चार घंटे पूछताछ की

इस मंत्री की बेटी को अवैध रूप से मिली सरकारी नौकरी, CBI ने कसा शिकंजा, मंत्री से की पूछताछ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: May 22, 2022 12:35 am IST

illegal govt appointment of daughter : कोलकाता। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के मंत्री परेश अधिकारी से, उनकी बेटी अंकिता की प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका के तौर पर “अवैध” नियुक्ति के मामले में लगातार तीसरे दिन पूछताछ की। मंत्री से लगभग चार घंटे पूछताछ की गई। सीबीआई के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अंकिता अधिकारी को सरकारी स्कूल में शिक्षिका के पद से बर्खास्त कर दिया और 41 महीने का वेतन लौटाने को कहा।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर बढ़ी विधायको की सक्रियता, परफार्मेंस ठीक करने में लगे जनप्रतिनिधि…

शिक्षा राज्यमंत्री अधिकारी आज पूर्वाह्न 10 बजकर 35 मिनट पर सीबीआई कार्यालय पहुंचे। उनके हाथ में एक फाइल थी जिसके बारे में सूत्रों का दावा है कि उसमें नियुक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात थे।

सीबीआई के एक अधिकारी के अनुसार, मंत्री से उन फोन कॉल के बारे में पूछताछ की जा सकती है जो उन्होंने अंकिता की नियुक्ति के लिए किये थे।

सीबीआई अधिकारी ने कहा, “इन फोन कॉल का संबंध प्राथमिक स्कूल में उनकी बेटी की सहायक शिक्षिका के तौर पर नियुक्ति से हो सकता है। कल की तरह हम पूरी पूछताछ की वीडियोग्राफी करेंगे।”

यह भी पढ़ें: TMC ने बांग्लादेशी महिला अलो रानी सरकार को भारतीय बताकर उतारा था चुनावी मैदान में, अब हाई कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

मेकलीगंज से विधायक अधिकारी से शुक्रवार को नौ घंटे और बृहस्पतिवार रात को चार घंटे तक पूछताछ की गई थी। सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि अंकिता अधिकारी को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: आखिर ये हो क्या रहा है? बिजली विभाग ने दो महीने के भीतर शख्स को थमाया 10 लाख रुपए का बिल, देखकर उड़े होश


लेखक के बारे में