सीबीआई ने 50 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में सेना के कर्नल के खिलाफ मामला दर्ज किया

सीबीआई ने 50 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में सेना के कर्नल के खिलाफ मामला दर्ज किया

सीबीआई ने 50 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में सेना के कर्नल के खिलाफ मामला दर्ज किया
Modified Date: May 19, 2026 / 09:24 pm IST
Published Date: May 19, 2026 9:24 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को कहा कि उसने 50 लाख रुपये रिश्वत के मामले में कोलकाता स्थित पूर्वी कमान में तैनात सेना के आयुध कोर के एक कर्नल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों के अनुसार, उस पर कानपुर की एक कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए निविदा जारी करने में हेरफेर, घटिया नमूनों को मंजूरी देने और लंबित व बढ़े हुए बिल के भुगतान को आसान बनाने का आरोप है।

प्राथमिकी में सीबीआई ने कहा कि कर्नल ने एक उद्योगपति से रिश्वत को लेकर संपर्क किया था, जिस पर व्यवसायी ने नकदी न होने का हवाला दिया।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि बाद में अधिकारी ने उद्योगपति के वाहन चालक को फोन करके अपने एक परिचित को रिश्वत राशि का भुगतान करने के लिये कहा।

सीबीआई के अनुसार, 50 लाख रुपये की रिश्वत राशि को हवाला के जरिए भेजने की योजना थी।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में