सीबीएसई ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की

Ads

सीबीएसई ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 02:51 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 02:51 PM IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष के मद्देनजर पश्चिम एशिया क्षेत्र में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के छात्रों के लिए 16 मार्च से 10 अप्रैल तक निर्धारित 12वीं कक्षा की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। पहले स्थगित की गई परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन देशों में परिणाम घोषित करने के बारे में अलग से घोषणा की जाएगी।’’

इससे पहले, बोर्ड ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की थी।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र