Govt employees salary in advance: सरकारी कर्मचारियों को इसी महीने मिल जाएगी सितम्बर की तनख्वाह!.. आदेश जारी, ये बताई गई है वजह

28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने सितंबर की सैलरी, वेतन और पेंशन का अग्रिम भुगतान करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 25 सितंबर को भुगतान किया जा सकता है। यह राशि अग्रिम भुगतान मानी जाएगी और किसी समायोजन की जरूरत होने पर अक्टूबर की सैलरी से किया जाएगा।

Govt employees salary in advance: सरकारी कर्मचारियों को इसी महीने मिल जाएगी सितम्बर की तनख्वाह!.. आदेश जारी, ये बताई गई है वजह

Central govt employees salary in advance || Image- IBC24 News Archive

Modified Date: September 25, 2026 / 07:46 pm IST
Published Date: September 25, 2026 7:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 25 सितंबर को सितंबर सैलरी भुगतान
  • बैंक हड़ताल के चलते लिया फैसला
  • पेंशनर्स को भी अग्रिम भुगतान

Central govt employees salary in advance: नई दिल्ली: 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिनों के बैंक हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों, औद्योगिक कर्मचारियों और पेंशनर्स के सितंबर महीने के वेतन और पेंशन का भुगतान 25 सितंबर 2026 को करने की इजाजत दे दी है। अमूमन सितंबर का वेतन और पेंशन महीने के अंत में जारी किया जाता लेकिन बैंक हड़ताल और महीने के समापन को देखते हुए भुगतान पहले करने का फैसला लिया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

25 सितंबर को मिलेगा वेतन और पेंशन

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, सितंबर 2026 का वेतन, मजदूरी और पेंशन केंद्रीय सरकारी कार्यालयों द्वारा 25 सितंबर को ही निकाली और वितरित की जा सकती है। इसमें रक्षा, डाक और दूरसंचार विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं। केंद्र सरकार के औद्योगिक कर्मचारियों की सितंबर की मजदूरी भी 25 सितंबर को अग्रिम रूप से जारी की जा सकती है। इसी तरह केंद्रीय सरकारी पेंशनर्स की सितंबर की पेंशन भी बैंक या संबंधित भुगतान एवं लेखा कार्यालयों के माध्यम से 25 सितंबर को जारी की जा सकती है।

अक्टूबर के वेतन में होगा समायोजन

Central govt employees salary in advance: सरकार ने स्पष्ट किया है कि 25 सितंबर को दिया जाने वाला वेतन, मजदूरी या पेंशन अग्रिम भुगतान माना जाएगा। महीने की पूरी देय राशि तय होने के बाद यदि किसी तरह का समायोजन जरूरी हुआ तो उसे अक्टूबर 2026 के वेतन या भुगतान से किया जाएगा। सरकार ने मंत्रालयों और विभागों को इन निर्देशों की जानकारी अपने संबंधित कार्यालयों तक तुरंत पहुंचाने को कहा है, ताकि भुगतान प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है। सरकार के अनुसार, हड़ताल 30 सितंबर को होने वाले बैंकों के अर्धवार्षिक समापन के साथ भी पड़ रही है।

इससे पहले सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर, रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को खोलने का फैसला किया है। RBI ने बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को उस दिन संचालित करने की मंजूरी दी है।

जरूरी बैंकिंग काम पहले निपटाने की सलाह

Central govt employees salary in advance: हड़ताल की संभावना को देखते हुए कई बैंकों ने ग्राहकों से जरूरी बैंकिंग काम पहले पूरा करने की अपील की है। ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, ATM, UPI और बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (BC) जैसे डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी

किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती

ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown