राफेल मामले में नया मोड़, सरकार ने मांगी नया हलफनामा दायर करने की अनुमति

Ads

राफेल मामले में नया मोड़, सरकार ने मांगी नया हलफनामा दायर करने की अनुमति

  •  
  • Publish Date - April 29, 2019 / 05:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राफेल मामले में कोर्ट के समक्ष एक याचिका दायर की है। जिसमे इस मामले को लेकर एक नया हलफनामा दायर करने की अनुमति मांगी है। इसके साथ ही अदालत से अगली सुनवाई के लिए समय मांगा है।

ये भी पढ़ें –अगस्ता वेस्टलैंड मामले में राजीव सक्सेना की अर्जी पर सुनवाई टली, विदेश जाने की मांगी है अनुमति

ज्ञात हो कि राफेल मामले में अगली सुनवाई मंगलवार को होनी थी। जिसे लेकर केंद्र सरकार ने अदालत के सामने सुनवाई को स्थगित करने के लिए कहा जो कल के लिए तय किया गया था। साथ ही नया हलफनामा दाखिल करने की अनुमति मांगी है। बता दें कि अब तक अवमानना मामले में पुरानी दलील को ही राहुल गांधी ने आधार बनाया है। इससे पहले राफेल मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में अपना स्पष्टीकरण दाखिल किया था और ‘चौकीदार चोर है’ वाले अपने बयान पर खेद जताया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने माना था कि सुप्रीम कोर्ट ने नहीं कहा था कि चौकीदार चोर है। यहां बता दें की राफेल मामले को लेकर राहुल गांधी लगातार मोदी सर्कार पर हमला बोल रहे है। जिसे लेकर सरकार फसती नजर आ रही थी। उसके बाद बीजेपी नेत्री मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी के खिलाफ याचिका लगाई थी।

दीजिए जवाब और जीतिए इनामआप सब से अनुरोध है इसे शेयर जरूर करें

Question 1 – देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?
Question 2 – देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ?
Question 3 – देश में किस पार्टी को मिलेगी बहुमत ?
Question 4 – चौकीदार का सियासी जुमला किसे फायदा पहुंचाएगा ?
Question 5 – छत्तीसगढ़ में सिटिंग सांसदों को बदलना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा ?
Question 6 – क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विस चुनाव वाला करिश्मा दोहरा पाएगी ?
Question 7 – क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन असरदार होगा ?
Question 8 – क्या राफेल मुद्दे से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा ?
Question 9 – क्या एयर स्ट्राइक बीजेपी को चुनावी फायदा देगी ?
Question 10 – क्या इस बार वेस्ट बंगाल में बीजेपी कामयाब होगी ?
Question 11 – क्या राम मंदिर पर इस बार भी बीजेपी को वोट मिलेंगे ?
Question 12 – क्या कश्मीर के फ्रंट पर मोदी सरकार नाकाम रही है?
Question 13 – क्या आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की निति प्रभावी रही ?
Question 14 – क्या मप्र, छग, राजस्थान में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ?
Question 15 – क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रभावी प्रदर्शन करेगी ?
Question 16 -क्या दिग्विजय सिंह भोपाल का चुनाव जीत पाएंगे ?
Question 17- क्या छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर है ?
Question 18- क्या प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिए गुडलक साबित हो पाएंगी ?