ओडिशा के तूफान प्रभावित इलाकों में सोमवार को नुकसान का जायजा लेगा केंद्रीय दल

Ads

ओडिशा के तूफान प्रभावित इलाकों में सोमवार को नुकसान का जायजा लेगा केंद्रीय दल

  •  
  • Publish Date - June 6, 2021 / 06:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

भुवनेश्वर, छह जून (भाषा) ओडिशा में 26 मई को आए यास तूफान से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अंतर मंत्रालीय केंद्रीय दल (आईएमसीटी) रविवार को भुवनेश्वर पहुंचा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सात सदस्यीय दल का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुनील कुमार बर्नवाल कर रहे हैं और इसमें उड़िया मूल के चार अधिकारी शामिल हैं। दल रविवार को भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा।

उन्होंने बताया कि तूफान से नुकसान का आकलन करने के लिए दल का सोमवार और मंगलवार को बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा और मयूरभंज जिलों का दौरा करने का कार्यक्रम है।

केंद्रीय दल के एक सदस्य ने बताया कि आईएमसीटी को दो उप दलों में बांटा जाएगा और प्रत्येक उपदल अगले दो दिन में दो-दो प्रभावित जिलों का दौरा करेगा।

केंद्रीय दल दिल्ली लौटने से पहले ओडिशा के मुख्य सचिव एससी महापात्रा और विशेष राहत आयुक्त पीके जेना के साथ भी बैठक करेगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई को तूफान प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया था और राज्य के लिए 500 करोड़ रुपये की अंतरिम सहायता घोषित करने के साथ कहा था कि जल्द केंद्रीय दल राज्य आएगा।

भाषा धीरज शफीक