केंद्र ने एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान के आस-पास ईएसजेड घोषित करने के लिए मसौदा अधिसूचना जारी की

Ads

केंद्र ने एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान के आस-पास ईएसजेड घोषित करने के लिए मसौदा अधिसूचना जारी की

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 08:18 PM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 08:18 PM IST

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने बुधवार को एक मसौदा अधिसूचना जारी की जिसमें केरल के एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान और उससे सटे चार संरक्षित इलाकों के आस-पास के 70 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को पारिस्थितिकी के प्रति संवेदनशील जोन (ईएसजेड) घोषित किया गया है।

चार संरक्षित क्षेत्रों में चिनार वन्यजीव अभयारण्य, अनामुडी शोला राष्ट्रीय उद्यान, कुरिंजीमाला वन्यजीव अभयारण्य और पम्बाडुम शोला राष्ट्रीय उद्यान शामिल हैं।

मसौदा अधिसूचना में कहा गया, ‘‘पारिस्थितिक, पर्यावरणीय और जैव-विविधता के नजरिए से एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, चिनार वन्यजीव अभयारण्य, अनामुडी शोला राष्ट्रीय उद्यान, कुरिंजीमाला वन्यजीव अभयारण्य और पम्बाडुम शोला राष्ट्रीय उद्यान की सीमाओं के आस-पास के इलाके को ईएसजेड के तौर पर संरक्षित और सुरक्षित रखना जरूरी है।’’

मंत्रालय ने मसौदा अधिसूचना को लेकर अगले 60 दिनों में संबंधित पक्षों से राय मांगी है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश