केंद्र ने दिल्ली में 28 अवसंरचना परियोजनाओं के लिए 1,647 करोड़ रुपये मंज़ूर किए: रेखा गुप्ता

केंद्र ने दिल्ली में 28 अवसंरचना परियोजनाओं के लिए 1,647 करोड़ रुपये मंज़ूर किए: रेखा गुप्ता

केंद्र ने दिल्ली में 28 अवसंरचना परियोजनाओं के लिए 1,647 करोड़ रुपये मंज़ूर किए: रेखा गुप्ता
Modified Date: July 12, 2026 / 09:01 pm IST
Published Date: July 12, 2026 9:01 pm IST

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि केंद्र ने दिल्ली में मेट्रो कॉरिडोर, बारापुला एलिवेटेड रोड और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन समेत कई अवसंरचना परियोजनाओं के लिए 1,647 करोड़ रुपये की निधि को मंजूरी दी है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, केंद्र ने पूंजीगत व्यय को बढ़ाने के दिल्ली सरकार के प्रयासों को मान्यता देते हुए प्रोत्साहन के तौर पर अतिरिक्त 756 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

गुप्ता ने कहा कि केंद्र ने ‘राज्यों को पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता’ (एसएएससीआई) योजना के तहत दिल्ली सरकार द्वारा प्रस्तावित सभी 28 बड़ी पूंजीगत परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है।

इनमें दिल्ली मेट्रो रेल परियोजनाएं, बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर,करावल नगर फ्लाईओवर, डीटीसी डिपो पर ईवी चार्जिंग स्टेशन और कई अन्य महत्वपूर्ण सड़क अवसरंचना परियोजनाएं शामिल हैं।

एसएएससीआई निधि केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अवसंरचना परियोजनाओं के लिए बिना ब्याज के वित्तीय सहायता मिलती है। यह योजना सिर्फ वित्तीय सहायता देने तक सीमित नहीं है, यह राज्यों को रणनीतिक सुधार और पूंजीगत निवेश बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से वित्तीय प्रोत्साहन भी देती है।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में