इसरो ने गगनयान ‘क्रू मॉड्यूल सिस्टम’ के परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए
इसरो ने गगनयान ‘क्रू मॉड्यूल सिस्टम’ के परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए
नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि उसने गगनयान ‘क्रू मॉड्यूल सिस्टम’ के तीन बड़े परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं।
पहला परीक्षण समुद्र में उतरने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने से जुड़ा था, जिसे सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में से एक माना जाता है।
दूसरे परीक्षण में उस प्रणाली को अलग करने की प्रक्रिया की जांच की गई, जो अंतरिक्ष यात्रियों के रहने वाले क्रू मॉड्यूल और ऊर्जा तथा प्रणोदन उपलब्ध कराने वाले सर्विस मॉड्यूल को आपस में जोड़ती है।
तीसरे परीक्षण में ‘एपेक्स कवर’ अलग होने के दौरान क्रू मॉड्यूल की संरचनात्मक मजबूती की पुष्टि की गई।
भाषा शफीक नरेश
नरेश

Facebook


