Parliament Winter Session: लोकसभा में पेश हुआ ‘विकसित भारत जी राम जी’ बिल, विपक्ष ने जमकर किया विरोध, प्रियंका गांधी ने कही ये बात
Parliament Winter Session: लोकसभा में पेश हुआ 'विकसित भारत जी राम जी' बिल, विपक्ष ने जमकर किया विरोध, प्रियंका गांधी ने कही ये बात
Parliament Winter Session
- संसद में ‘जी राम जी’ बिल पेश, विपक्ष का विरोध
- प्रियंका गांधी ने मजदूरी और पंचायत अधिकार छीनने का आरोप लगाया
- शशि थरूर और अन्य नेताओं ने बिल को समिति के पास भेजने की मांग की
नई दिल्ली: Parliament Winter Session संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-जी राम जी) बिल, 2025 पेश किया। जिसके बाद सदन में हंगामा देखने को मिला है। मनरेगा की जगह आ रहे ‘जी राम जी’ बिल पर विपक्षी पार्टियां हमलावर हैं। इस बिल को लेकर विपक्षी सांसदों जमकर नारेबाजी की।
Parliament Winter Session प्रियंका गांधी ने जमकर किया विरोध
इसके बाद नए ग्रामीण रोजगार बिल पर जमकर हंगामा भी देखने को मिला। बिल को लेकर प्रियंका गांधी ने जमकर विरोध किया और कहा कि मुझे नाम बदलने की यह सनक समझ नहीं आती। इसमें खर्चा बहुत होता है इसलिए मुझे समझ नहीं आता कि वे बेवजह ऐसा क्यों कर रहे हैं। MGNREGA ने गरीब लोगों को 100 दिन के रोज़गार का अधिकार दिया था। यह बिल उस अधिकार को कमज़ोर करेगा। उन्होंने दिनों की संख्या तो बढ़ा दी है लेकिन मज़दूरी नहीं बढ़ाई है। पहले ग्राम पंचायत तय करती थी कि MGNREGA का काम कहां और किस तरह का होगा, लेकिन यह बिल कहता है कि केंद्र सरकार तय करेगी कि फंड कहां और कब देना है, इसलिए ग्राम पंचायत का अधिकार छीना जा रहा है। हमें यह बिल हर तरह से गलत लगता है।
शशि थरूर ने भी किया बिल का विरोध
कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल और शशि थरूर, तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले और कई अन्य सदस्यों ने भी विधेयक पेश किए जाने का विरोध करते हुए कहा कि इसे संसदीय समिति के पास भेजा जाए। इस दौरान थरूर ने तंज कसते हुए कहा कि ओ दीवानो राम का नाम बदनाम ना करो।
इन्हें भी पढ़े:-
- IPL Auction 2026: कैमरन ग्रीन बने आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी! इस टीम ने इतने करोड़ में खरीदा, कीमत ने IPL इतिहास में मचाई हलचल
- Navodaya Vidyalaya students missing: राजधानी के नवोदय विद्यालय से गायब हुए छात्र, आखिरी बार ये काम करते दिखे, पुलिस ने शुरू की तलाशी

Facebook


