सतीशन को केरल का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद चेन्निथला घर से चले गए

Ads

सतीशन को केरल का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद चेन्निथला घर से चले गए

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 07:58 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 07:58 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 14 मई (भाषा) कांग्रेस द्वारा वीडी सतीशन को केरल का अगला मुख्यमंत्री घोषित किए जाने के तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला बृहस्पतिवार को अपने आवास से चले गए।

चेन्निथला भी मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवारों में शामिल थे।

कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा किये जाने के बाद पत्रकार यहां वझुथाकाउड स्थित चेन्निथला के आवास पर पहुंचे।

कांग्रेस नेता ज्योति कुमार चमाक्कला ने पत्रकारों को बताया कि चेन्निथला घर पर नहीं हैं और पहले ही निकल चुके थे।

चमाक्कला ने शाम को बताया कि चेन्निथला गुरुवायूर स्थित भगवान कृष्ण मंदिर गए हैं और उनके संपर्क में हैं।

चेन्नथिला कांग्रेस की कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं।

उन्होंने बताया, “वह (चेन्नथिला) गुरुवायूर के रास्ते में हैं। अगर खबरें सही हैं, तो उन्होंने पार्टी को अपना रुख बता दिया है और अपना समर्थन भी दे दिया है।”

चमाक्कला ने कहा कि चेन्निथला घर के दूसरे दरवाजे से बाहर निकले।

उन्होंने कहा,“आप लोग एक दरवाजे पर उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन वे दूसरे दरवाजे से बाहर निकल गए। वह बाद में जवाब देंगे।”

ऐसी खबरें सामने आई थीं कि चेन्निथला ने कांग्रेस के फैसले पर आपत्ति जताई है और वह बृहस्पतिवार को होने वाली कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में शामिल नहीं होंगे।

उनके करीबी नेताओं ने हालांकि इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि चेन्निथला ने आला कमान के समक्ष कोई असहमति व्यक्त नहीं की।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश