रायपुरः OP Choudhary Vs Bhupesh Baghel छत्तीसगढ़ में सट्टेबाजी के एक आरोपी करण चौधरी को लेकर इन दिनों सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करन चौधरी की वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए तीखा तंज कसा। जवाब में ओपी चौधरी ने भी पलटवार करते हुए उसी आरोपी की फोटो पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के साथ साझा किया और भूपेश बघेल पर तीखा पलटवार किया। तो चलिए समझते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
दरअसल, रायगढ़ पुलिस ने मंगलवार की रात आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े बड़े कैश नेटवर्क का खुलासा करते हुए कृष्ण प्राइड टावर के फ्लैट नंबर-505 में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 करोड़ 3 लाख 86 हजार 300 रुपए नकद, नोट गिनने की मशीन, चार मोबाइल फोन और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। इस पूरे बड़े सिंडिकेट का मास्टर सरगना करण चौधरी बताया जा रहा है। इसकी ही तस्वीर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के बीच सोशल मीडिया पर वार शुरू हो गया है।
OP Choudhary Vs Bhupesh Baghel ओपी चौधरी ने आरोपी करण चौधरी की तस्वीर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के साथ साझा करते हुए सोशल पर लिखा कि भूपेश बघेल जी! कल आपने एक सट्टेबाज द्वारा मेरे और मुख्यमंत्री जी के साथ पोस्ट की गई तस्वीर को आधार बनाकर अपराधियों को प्रश्रय देने का स्तरहीन आरोप लगाया है। आश्चर्य की बात है प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए अनर्गल झूठ का सहारा ले रहा है। मैं उसी व्यक्ति की तस्वीरें आपकी सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे टी.एस. सिंहदेव जी के साथ और आपकी सरकार में मंत्री रहे जय सिंह अग्रवाल जी के साथ साझा कर रहा हूं। एक तस्वीर में तो वह कांग्रेस के पूरे कुनबे के साथ मुस्कुराता खड़ा है। टीएस सिंह देव जी वाली तस्वीर में तो उसकी पहुँच बेड रूम तक दिखायी दे रही है,मानो कि वह उनकी किचन कैबिनेट का हिस्सा हो । भूपेश बघेल जी — अब आप क्या कहेंगे? क्या अपने नेताओं पर भी वही आरोप लगाएंगे जो हम पर लगा रहे थे ?क्या आप इन तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे ?? उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस भाजपा की राजनीति में यह फर्क साफ है भूपेश जी,आपकी सरकार में महादेव ऐप के आरोपी मुख्यमंत्री निवास में पनाह पाते थे। शराब घोटाले के सरगना ED की चार्जशीट के बाद भी आपके साथ मंच साझा करते थे। कोयला लेवी के आरोपी CMO से पूरे सिस्टम को चलाते थे। आपकी सरकार अपराधियों की ढाल बनी रही,और हमारी सरकार अपराधियों पर काल बनकर टूट रही है।
भूपेश बघेल जी!
कल आपने एक सट्टेबाज द्वारा मेरे और मुख्यमंत्री जी के साथ पोस्ट की गई तस्वीर को आधार बनाकर अपराधियों को प्रश्रय देने का स्तरहीन आरोप लगाया है । आश्चर्य की बात है प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए अनर्गल झूठ का सहारा ले रहा है।
मैं उसी… pic.twitter.com/HjjIsCVvg1
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) May 14, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करन चौधरी की वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए तीखा तंज कसा। उन्होंने इसे भाजपा की सत्ता, भाजपा का सट्टा करार दिया। बघेल ने आरोप लगाया कि यह सट्टा स्वयंसेवक मंत्री का बेहद खास है और इसकी पहुंच मुख्यमंत्री तक भी है। उन्होंने सवाल दागा कि सट्टा और हवाला के इस खेल में खिलाड़ी तो पकड़ा गया, लेकिन कप्तान का वित्त (पैसा) अब कौन संभालेगा?
भाजपा की सत्ता
भाजपा का सट्टा!!तस्वीरों में दिख रहा RSS का “सट्टा स्वयंसेवक” करन चौधरी है. प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी का बेहद खास ये “सट्टा स्वयंसेवक” उनके साथ “खाते-खिलाते” हुए और छत्तीसगढ़ “संवारते” हुए नजर आ रहा है. इसकी पहुंच सीधे मुख्यमंत्री तक भी है.
रायगढ़ में… pic.twitter.com/U5uncoMugC
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 13, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-