UP Rain and Storm Deaths || Image- IBC24 News File
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से हुए नुकसान पर पीड़ितों को मुआवजा देने का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम 24 घंटे के अंदर पूरा किया जाए। (UP Rain and Storm Deaths) यूपी में अति वर्षा, आंधी और आकाशीय बिजली से जनहानि, पशुहानि और आर्थिकहानि पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की। उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि इस काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। साथ ही राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी से नुकसान का सर्वे कराकर शासन को भी अवगत कराने के लिए निर्देशित किया। सर्वे के बाद नुकसान का आंकलन पूरा कर तुंरत मुआवजा देने के लिए कहा गया है। (UP Rain and Storm Deaths) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल दौरा कर राहत एवं बचाव कार्य तेज करें। जिलाधिकारियों को हर तीन घंटे में स्थिति की रिपोर्ट देने को कहा गया है। साथ ही मुआवजा वितरण, राहत कार्य और बचाव अभियान की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश में पिछले 36 से 48 घंटों के दौरान लगातार बारिश, आकाशीय बिजली और तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। राज्य के राहत आयुक्त हरिकेश भास्कर ने गुरुवार को बताया कि इन घटनाओं में अब तक 104 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बाराबंकी, बहराइच, कानपुर देहात, बस्ती, संभल, हरदोई और उन्नाव समेत 19 जिलों से जान-माल के नुकसान की खबरें मिली हैं। आंधी-तूफान में 130 पशुओं की भी मौत हुई है, जबकि 98 मकानों को नुकसान पहुंचा है। (UP Rain and Storm Deaths) मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
संयुक्त राष्ट्र की संस्था आईएफएडी की भारत में कृषि स्टार्टअप में सीधे निवेश की योजना
परिधान उद्योग के प्रतिनिधियों की उपराष्ट्रपति से मुलाकात, कपास पर आयात शुल्क हटाने की मांग
सिग्नेचर ग्लोबल का चालू वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य
लातविया की प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के ड्रोन पर विवाद के बाद इस्तीफा दिया
डीएलएफ आवासीय परियोजनाएं पूरी करने के लिए 21,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी