YouTuber Sourav Joshi News: क्या सच में इस मशहूर यूट्यूबर को धोखा दे रही है पत्नी? या व्यूज पाने के लिए वायरल की गई क्लिप, जानें क्या है पूरी सच्चाई

Ads

YouTuber Sourav Joshi News: पारिवारिक ब्लॉग बनाने वाले मशहूर युट्यूबर सौरव जोशी बीते कुछ दिनों से एक अनचाहे विवाद में फंसे हुए हैं।

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 09:07 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 09:57 PM IST

YouTuber Sourav Joshi News/Image Credit: Instagram

HIGHLIGHTS
  • मशहूर युट्यूबर सौरव जोशी बीते कुछ दिनों से एक अनचाहे विवाद में फंसे हुए हैं।
  • सौरव ने अपना एक डेली व्लॉग शेयर किया था, जिसकी एक क्लिप जमकर वायरल हुई थी।
  • वायरल क्लिप के आधार पर लोग अवंतिका भट्ट पर ही सवाल उठाने लगे हैं।

YouTuber Sourav Joshi News: नई दिल्ली: यूट्यूब पर पारिवारिक ब्लॉग बनाने वाले मशहूर युट्यूबर सौरव जोशी बीते कुछ दिनों से एक अनचाहे विवाद में फंसे हुए हैं। हाल ही में सौरव ने अपना एक डेली व्लॉग शेयर किया था, लेकिन देखते ही देखते उसकी एक छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वायरल क्लिप के आधार पर लोग सौरव की पत्नी अवंतिका भट्ट पर ही सवाल उठाने लगे हैं और इंटरनेट पर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अवंतिका, सौरव को ‘चीट’ कर रही हैं?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरा मामला इंस्टाग्राम और रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर व्लॉग का एक हिस्सा वायरल होने के बाद शुरू हुआ। इस क्लिप में नेटिजन्स ने गौर किया कि अवंतिका के फोन में 4 आर्काइव्ड चैट्स नजर आ रही थीं। वहीं जैसे ही सौरव उनके पास गए तो अवंतिका ने अपना फोन दूसरी तरफ कर लिया और छिपाने की कोशिश। (YouTuber Sourav Joshi News) इसी छोटी सी हरकत को पकड़कर सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म हो गया और लोग कहने लगे कि अवंतिका अपने पति से कुछ छिपा रही हैं।

सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय दे रहे लोग

YouTuber Sourav Joshi News:  सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस क्लिप के वायरल होने के बाद कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां लोग अवंतिका को शक की निगाह से देख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सौरव के फैंस का एक बड़ा तबका उनके बचाव में उतर आया है। कई यूजर्स का मानना है कि इंटरनेट की दुनिया बहुत जल्दी किसी के भी पर्सनल लाइफ पर फैसला सुना देती है। (YouTuber Sourav Joshi News) एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह देखकर वाकई दुख होता है कि लोग कितनी आसानी से किसी के भी चरित्र पर उंगली उठा देते हैं।

यूजर्स ने कहा – किसी को बेवजह बदनाम ना करें

क्लिप वायरल होने के बाद शुरू हुए विवाद पर कई लोगों ने अपनी राय दी है। लोगों ने कहा कि, किसी भी महिला को इतनी छोटी सी बात के लिए दोषी ठहरना गलत है। फैंस का कहना है कि अवंतिका किसी से भी बात कर सकती हैं और फोन में आर्काइव्ड चैट्स होने का मतलब ‘धोखा देना’ बिल्कुल नहीं होता। एक यूजर ने तो यहां तक कहा कि अगर वास्तव में कुछ गलत होता, तो सौरव इस क्लिप को एडिट कर देते या फिर अवंतिका को अपने अगले व्लॉग्स में शामिल ही नहीं करते। महज चंद सेकंड की क्लिप के आधार पर किसी को बदनाम करना गलत है। (YouTuber Sourav Joshi News) वैसे इस शक को डालकर सौरव जोशी वैसे ही व्यूज बटोर रहे हैं, जैसे उन्होंने अपनी पूरी शादी पर म‍िले थे। व्यूज के नाम पर यूट्यूब पर क्या क्या देखने को म‍िल रहा है, ये कोई छ‍िपा नहीं। करोड़ों की कमाई करने का शॉर्टकट तरीका कई लोग अपना चुके हैं।

सौरव-अवंतिका ने नवंबर 2025 में की थी शादी की घोषणा

YouTuber Sourav Joshi News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट ने नवंबर 2025 में अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा की थी। उन्होंने इसे पूरी तरह से एक अरेंज्ड मैरिज बताया था। शादी के बाद से ही अवंतिका सौरव के व्लॉग्स का हिस्सा बनी हुई हैं और दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार भी दिया है। (YouTuber Sourav Joshi News) अब देखना यह है कि सौरव इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हैं या इसे महज एक अफवाह मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। फिलहाल, उनके फैंस यही कह रहे हैं कि दोनों की खुशहाल शादीशुदा जिंदगी को किसी की नजर न लगे।

इन्हे भी पढ़ें:-