Chhapra Road Accident: सड़क पर अचानक मचा हड़कंप, देखते ही देखते खत्म हो गई कई जिंदगिंया, कई परिवारों में मच गया कोहराम
Chhapra Road Accident: सड़क पर अचानक मचा हड़कंप, देखते ही देखते खत्म हो गई कई जिंदगिंया, कई परिवारों में मच गया कोहराम
Chhapra Road Accident | Photo Credit: IBC24
- चार लोगों की मौत
- ट्रक चालक फरार
- परिजनों में सदमा
छपरा: Chhapra Road Accident बिहार के सारण जिले में एक अनियंत्रित ट्रक के ई-रिक्शा में टक्कर मार देने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटना रविवार रात भेल्दी थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर-छपरा मार्ग पर सोनहो टोल प्लाजा के पास हुई।
Chhapra Road Accident मरहौरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सविंद्र कुमार दास ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराया और फिर उसने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में सवार पांच लोग चिकित्सक से परामर्श लेकर लौट रहे थे। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने परसा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।”
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कर ली गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने तत्काल मृतकों के नाम, लिंग और उम्र संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। एसडीपीओ ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक और अन्य संबंधित सामग्री जब्त कर ली है। उन्होंने कहा कि परिजन गहरे सदमे में हैं, इसलिए उनकी ओर से औपचारिक शिकायत का इंतजार किया जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- UP IAS Transfer List: देर रात एक और बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! बदले गए इन संभागों के कमिश्रर, 17 IAS अफसर इधर से उधर
- Vande Bharat: कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर, बताया गया ‘रियल लाइफ बैटमैन’, भाजपा के इन नेताओं ने साधा निशाना
- Govt Increases Employees Basic Salary: सरकार ने बढ़ाई इन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी.. अब हर किसी के खाते में आएगा 21,000 रुपये, भत्ता 1590 रुपये अलग

Facebook


