छत्रपति संभाजीनगर, 19 मई (भाषा) महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने 24 वरिष्ठ अधिकारियों के लिए ‘कारपूलिंग’ का आदेश दिया है।
आदेश में कहा गया है कि 18 अधिकारियों को लाने-ले जाने के लिए सात इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि छह अधिकारी दो डीजल कारों का इस्तेमाल करेंगे।
सोमवार को कमिश्नर अमोल येडगे साइकिल से और मेयर समीर राजुरकर इलेक्ट्रिक स्कूटर से कार्यालय पहुंचे।
भाषा तान्या माधव
माधव