(Realme 16 Series Price Hike/ Image Credit: Realme)
नई दिल्ली: Realme 16 Series Price Hike: अगर आप Realme का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। कंपनी ने भारत में अपनी Realme 16 Series की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद Realme 16, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ पहले की तुलना में काफी महंगे हो गए हैं। बढ़ती मेमोरी चिप और कंपोनेंट लागत को इसकी बड़ी वजह बताया जा रहा है।
Realme 16 के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल अब 33,999 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 31,999 रुपये थी। 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत अब 36,999 रुपये हो गई है जो पहले 33,999 रुपये थी। वहीं 12GB RAM + 256GB वेरिएंट अब 39,999 रुपये में उपलब्ध होगा। जिसकी लॉन्च कीमत 36,999 रुपये थी।
Realme 16 Pro की कीमतों में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसका 8GB RAM + 128GB वेरिएंट अब 36,999 रुपये में मिलेगा। जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 31,999 रुपये थी। 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की नई कीमत 39,999 रुपये हो गई है जो पहले 33,999 रुपये थी। इसके अलावा 12GB RAM + 256GB वेरिएंट अब 42,999 रुपये में बिकेगा। जिसकी शुरुआती कीमत 36,999 रुपये थी।
Realme 16 Pro+ 5G मॉडल की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इसका 8GB RAM + 256GB वेरिएंट अब 48,999 रुपये में उपलब्ध है जो पहले 41,999 रुपये था। वहीं 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत बढ़कर 52,999 रुपये हो गई है। जबकि लॉन्च के समय यह 44,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। इस तरह यह मॉडल अब प्रीमियम कैटेगरी में और ऊपर पहुंच गया है।
नई कीमतों के बाद पूरी Realme 16 Series अब पहले से काफी महंगी हो गई है। Realme 16 की कीमत में लगभग 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं Realme 16 Pro में करीब 6,000 रुपये और Realme 16 Pro+ में लगभग 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बढ़ती कीमतों का असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है।