26th Central Zonal Council Meeting in Chhattisgarh || Image- CM Yogi Twitter File
बस्तर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल हुए। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। (26th Central Zonal Council Meeting in Chhattisgarh) बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इसका उद्देश्य राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बढ़ाना और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करना था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और आईबी निदेशक तपन डेका समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, नक्सलवाद से निपटने और राज्यों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में विकास योजनाओं और प्रशासनिक सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमाज को लेकर बड़ा बयान दिया था। (26th Central Zonal Council Meeting in Chhattisgarh) उन्होंने कहा कि नमाज पढ़ना जरूरी है, लेकिन सड़क पर नहीं पढ़ी जानी चाहिए। जरूरत पड़े तो शिफ्ट में नमाज पढ़ी जा सकती है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार सभी के लिए कानून का समान रूप से पालन कराएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को समझाकर नियम मानने के लिए कहा जाएगा, और अगर कोई नहीं मानेगा तो दूसरा तरीका अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ाना सही नहीं है और व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चन्द्र खंडूरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। सीएम योगी ने लिखा “उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मे.ज. (सेवानिवृत्त) श्री भुवन चन्द्र खंडूरी जी का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”
उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मे.ज. (सेवानिवृत्त) श्री भुवन चन्द्र खंडूरी जी का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 19, 2026
मिर्जापुर के ‘जिम जिहाद’ मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ ‘गैंगस्टर’ कानून के तहत मुकदमा दर्ज
जारी रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन, सीटों पर नहीं जीत पर होगा फोकस : अखिलेश
सपा प्रवक्ता भाटी के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज
बुनियादी ढांचा क्षेत्र की वजह से बढ़ रही है इस्पात, लौह अयस्क की मांग : प्रमोद सावंत
उप्र : शराब पीने के बाद कहा-सुनी के दौरान हुई गोलीबारी में युवक की मौत
झारखंड : पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़