पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दुष्कर्म का आरोपी हुआ घायल, गिरफ्तार किया गया

Ads

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दुष्कर्म का आरोपी हुआ घायल, गिरफ्तार किया गया

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 06:03 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 06:03 PM IST

प्रतापगढ़ (उप्र), 19 मई (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के अंतू थानाक्षेत्र में पुलिस जांच एवं गश्त के दौरान मंगलवार को लोहंगपुर जंगल के निकट मुठभेड़ में गोली लगने से एक कथित बदमाश घायल हो गया जो अपहरण, दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट में आरोपी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि उसके कब्जे से अवैध तमंचे एवं कारतूस बरामद किये गये ।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक आज लोहंगपुर जंगल के निकट जांच कर रहे थे, उसी दौरान अपहरण, दुष्कर्म एवं पोक्सो कानून जैसे कई आपराधिक मामलों के आरोपी सोहेल ने पुलिस टीम पर गोली चलानी शुरू कर दी ।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में पैर में गोली पगने से वह घायल हो गया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया एवं उसके कब्जे से अवैध 315 बोर तमंचे एवं कारतूस बरामद किये गये ।

पुलिस के अनुसार घायल आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना के संबंध में विधिक कार्यवाही कर रही है ।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार