छत्तीसगढ़: खनन अधिकारियों का मुखबिर होने का आरोप लगाकर छह लोगों ने व्यक्ति से की मारपीट
छत्तीसगढ़: खनन अधिकारियों का मुखबिर होने का आरोप लगाकर छह लोगों ने व्यक्ति से की मारपीट
बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़), 15 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक व्यक्ति पर खनन अधिकारियों का मुखबिर होने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें पीड़ित परमेश्वर साहू के हाथ बंधे हुए हैं और उसे बेल्ट और डंडे से पीटा जा रहा है। इसके बाद गया पटेल, दिलहरण वर्मा, केवल केवट, यशवंत पटेल, आनंद दास और दिग्विजय वैष्णव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी खनन कार्य में लगे हैं, साहू पेशे से ड्राइवर है। घटना 12 जून को हुई, जब साहू गिधौरी थाना क्षेत्र के खपरीडीह गांव में एक स्थानीय व्यापारी से बजरी खरीदने गया था।’’
अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी यशवंत पटेल और केवल केवट ने साहू को गांव के गुढ़ी चौक पर रोका और चार अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला किया। उन पर आरोप था कि उन्होंने खनन अधिकारियों को ऐसी जानकारी दी है जिसके कारण हाल ही में उनके बजरी से भरे ट्रैक्टर जब्त किए गए।’’
अधिकारी ने बताया कि छह लोगों की गिरफ्तारी के लिए सभी प्रयास जारी हैं।
इस घटना को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर निशाना साधते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रेत और कोयला माफिया 'बेखौफ' हो गए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया, ''माफिया के लोग पुलिस और जिला प्रशासन की मिलीभगत से आम लोगों पर बेरहमी से हमला कर रहे हैं।''
भाषा आशीष नरेश
नरेश
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़: खनन अधिकारियों का मुखबिर होने का आरोप लगाकर छह लोगों ने व्यक्ति से की मारपीट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm