मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित
Modified Date: April 4, 2023 / 04:45 pm IST
Published Date: April 4, 2023 4:45 pm IST

जयपुर, चार अप्रैल (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को कोरोना संक्रमित हो गये, गहलोत ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

गहलोत ने ट्वीट में यह जानकारी देते हुए कहा ‘‘पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं।’’

उन्होंने कहा ‘‘ डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।’’

भाषा कुंज पृथ्वी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में