दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल

Ads

दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल

  •  
  • Publish Date - May 7, 2021 / 09:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि बैठक मुख्यमंत्री के आवास पर होगी जिसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, स्वास्थ्य सचिव और सभी जिलाधिकारी शामिल होंगे।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में कोविड-19 से 335 लोगों की मौत हो गई और 19,133 नए मामले दर्ज किए गए। बुलेटिन के अनुसार संक्रमण की दर 18 अप्रैल के बाद पहली बार 25 फीसदी से नीचे आई है।

भाषा नीरज नीरज पवनेश

पवनेश