हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ई-गवर्नेंस पहलों के लिए डीटीजी विभाग की सराहना की।

Ads

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ई-गवर्नेंस पहलों के लिए डीटीजी विभाग की सराहना की।

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 07:37 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 07:37 PM IST

शिमला, 10 मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं सुशासन विभाग (डीटीजी) की ई-गवर्नेंस और नागरिक केंद्रित डिजिटल पहलों के लिए मिले कई राष्ट्रीय पुरस्कारों पर विभाग की सराहना की।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार विभाग की प्रमुख पहल ‘हिमपरिवार’ को ‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ की ओर से ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य स्तरीय ई-गवर्नेंस पहल’ श्रेणी में प्रतिष्ठित ‘ईटी जीओवीटेक अवॉर्ड 2026’ (रजत पुरस्कार) प्रदान किया गया है।

बयान में कहा गया कि विभाग के ‘सर्वे प्लेटफॉर्म’ को ई-गवर्नेंस श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘स्कॉच (एसकेओसीएच) अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा विभाग के ‘हिमपरिवार’, ‘हिमएक्सेस सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ)’ और ‘सर्वे प्लेटफॉर्म’ पहलों को भी स्कॉच समूह की ओर से ‘स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट’ सम्मान मिला है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तकनीक और नवाचार के माध्यम से लोगों को प्रभावी, पारदर्शी और सुलभ सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश