कोलकाता में 28 अक्टूबर को प्रवासी राजस्थानियों की बैठक, मुख्यमंत्री शर्मा होंगे शामिल
कोलकाता में 28 अक्टूबर को प्रवासी राजस्थानियों की बैठक, मुख्यमंत्री शर्मा होंगे शामिल
जयपुर, 26 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 28 अक्टूबर को ‘प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन’ होगा जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार कोलकाता के प्रवासी राजस्थानी समुदाय से संवाद स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 28 अक्टूबर को जायेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा।
इसमें प्रवासी राजस्थानियों को 10 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले प्रथम ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ के लिए आमंत्रित भी किया जायेगा।
आधिकारिक बयान के अनुसार शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल प्रवासी राजस्थानियों, औद्योगिक समूहों, व्यवसायियों और उद्यमियों को राज्य के विकास में सक्रिय योगदान के लिए आमंत्रित करेगा।
इस दौरान विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यावसायिक और औद्योगिक समूहों के प्रमुखों के साथ बैठकें भी होंगी।
भाषा
पृथ्वी
रवि कांत

Facebook


