मुख्यमंत्री स्टालिन ने 12वीं के छात्रों के लिए सहायता केंद्र की शुरूआत की

Ads

मुख्यमंत्री स्टालिन ने 12वीं के छात्रों के लिए सहायता केंद्र की शुरूआत की

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 07:30 PM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 07:30 PM IST

चेन्नई, दो मई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शनिवार को यहां 12वीं कक्षा के छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कॉलेज में दाखिले में सहायता प्रदान करने के लिए सहायता केंद्र की शुरूआत की।

तमिलनाडु में 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आठ मई को घोषित होने की उम्मीद है। ऐसे में राज्य के सभी जिलों में संचालित होने वाला ‘टीएससी-सहायता केंद्र’ उच्च शिक्षा में प्रवेश करने वाले आठ लाख से अधिक छात्रों को सहायता प्रदान करेगा।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता ने कहा कि सहायता केंद्र विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा, दाखिले के लिए साक्षात्कार की सुविधा देगा और छात्रों को ‘नान मुधलवन’ जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेगा।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया सहायता केंद्र छात्रों को कॉलेज में आवेदन करने के लिए फॉर्म भरने में मदद करने के अलावा, उन्हें करियर संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा।

भाषा

प्रचेता दिलीप

दिलीप