चेन्नई, 28 मई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने की संभावना नहीं है, क्योंकि उनके साथ ऐसी किसी बैठक का कार्यक्रम तय नहीं है। पार्टी के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री विजय दिल्ली दौरा समाप्त कर विशेष विमान से चेन्नई लौट सकते हैं।
चेन्नई हवाई अड्डे के एक सूत्र ने बताया कि विजय के नयी दिल्ली से सुबह 10 बजे विशेष विमान में सवार होने और दोपहर करीब 12.40 बजे यहां पहुंचने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने 27 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी और जिसमें मेकेदातु बांध मुद्दा, मछुआरों की गिरफ्तारी और तमिल प्रार्थना गीत विवाद सहित राज्य से जुड़े अन्य मामलों पर चर्चा की थी।
भाषा
प्रचेता रंजन
रंजन