जयपुर, 28 मई (भाषा) राजस्थान के अजमेर जिले में एक वाहन में आग लगने से चार लोग जल गए।
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बृहस्पतिवार को बताया कि शव जले हुए थे और प्रथम दृष्टया उनकी पहचान हो गई है।
यह संदिग्ध घटना अजमेर के बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव में बृहस्पतिवार तड़के हुई। एसयूवी (स्कार्पियो) में आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए। बोराड़ा के थानाधिकारी सूर्यभान ने बताया कि मृतकों की प्रथम दृष्टया पहचान एक पूर्व सरपंच, उनकी मां, पत्नी व भांजी के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि चूंकि शव जले हुए थे इसलिए मृतकों की पहचान की पुष्टि की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा पृथ्वी मनीषा
मनीषा