सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की

Ads

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - July 7, 2026 / 10:17 PM IST,
    Updated On - July 7, 2026 / 10:17 PM IST

श्रीनगर, सात जुलाई (भाषा) सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जनरल सेठ पद संभालने के बाद जम्मू कश्मीर के अपने पहले दौरे पर हैं।

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि जनरल सेठ ने यहां लोक भवन में उपराज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने इलाके में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद जनरल सेठ ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके आवास पर भी मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि सेना प्रमुख के साथ चिनार कोर के जीओसी (जनरल ऑफिसर कमांडिंग) लेफ्टिनेंट जनरल बलबीर सिंह भी थे।

भाषा सुभाष माधव

माधव