China Earthquake News : आधी रात आई तबाही! अचानक आए भूकंप से दहल उठा शहर, इतने हजार लोगों को खाली करना पड़ा घर

दक्षिणी चीन के ग्वांग्शी क्षेत्र के लिउझोऊ शहर में सोमवार तड़के 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई इमारतें ढह गईं और कई लोग मलबे में फंस गए। प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

China Earthquake News : आधी रात आई तबाही! अचानक आए भूकंप से दहल उठा शहर, इतने हजार लोगों को खाली करना पड़ा घर
Modified Date: May 18, 2026 / 11:59 am IST
Published Date: May 18, 2026 11:52 am IST
HIGHLIGHTS
  • ग्वांग्शी के लिउझोऊ शहर में रात 12:21 बजे 5.2 तीव्रता का भूकंप आया।
  • कम गहराई के कारण कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं और लोग मलबे में फंस गए।
  • 300 से अधिक राहतकर्मी और 51 वाहन बचाव कार्य में जुटे, 7,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

नई दिल्ली : China Earthquake News दक्षिणी चीन के ग्वांग्शी क्षेत्र में स्थित लिउझोऊ (Liuzhou) शहर और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार तड़के आए तेज भूकंप से भारी तबाही मची है। रात करीब 12:21 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। जब लोग सो रहे थे, तभी आए झटके के कारण करीब एक दर्जन इमारतें गिर गईं, जिससे कई लोग मलबे में फंस गए।

कम गहराई की वजह से हुआ ज्यादा नुकसान

आपको बता दें की यह भूकंप जमीन से सिर्फ 8 किलोमीटर नीचे आया था, कम गहराई होने के कारण नुकसान ज्यादा हुआ। 5.2 Magnitude Earthquake इसके झटके 550 किलोमीटर दूर हांगकांग तक महसूस किए गए। जानकारों का कहना है कि इस इलाके में आमतौर पर भूकंप नहीं आते, इसलिए इस घटना ने सबको चौंका दिया है। घटना के तुरंत बाद रात में ही बचाव का काम शुरू कर दिया गया।

चीन सरकार ने लागू की इमरजेंसी

बता दें की मौके पर 300 से ज्यादा कर्मचारी और 51 गाड़ियां भेजी गईं। मलबे से लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। अब तक 4 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है और 3 लोग लापता हैं। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने 7,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया है। राहत की बात यह है कि इलाके में बिजली, पानी और गैस की सप्लाई चालू है।चीन सरकार ने इस घटना के बाद तुरंत इमरजेंसी लागू कर दी है और मदद के लिए विशेष टीमें भेजी हैं। प्रशासन नुकसान का पता लगा रहा है और भूकंप के बाद आने वाले हल्के झटकों पर भी नजर रखी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.