चीन के OBOR का जबाव है एशिया-अफ्रीका विकास गलियारा

Ads

चीन के OBOR का जबाव है एशिया-अफ्रीका विकास गलियारा

  •  
  • Publish Date - May 23, 2017 / 10:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

 

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अफ्रीकी विकास बैंक की 52वीं वार्षिक आम बैठक का उद्धाटन करते हुए जापान और भारत के समर्थन से एशिया-अफ्रीका विकास गलियारा बनाए जाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने आगे बताया की हालही में जापान यात्रा के दौरान इस बारे में बातचीन हुई थी। भारत ने इस मुद्दे पर ऐसे समय पहल की है जब चीन ने अरबों डाॅलर की वन बेल्ट वन रोड योजना की पहल की है। यह परियोजना चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पसंदीदा योजनाओं में है। इसके माध्यम से यूरोएशिया भूभाग को हिंद प्रशांत समुद्री मार्ग से जोड़ने का कार्यक्रम है।