Chunav Aayog Press Conference Live: निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई शुरू, पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का हो रहा ऐलान, यहां देखें लाइव

Ads

Election Commission Press Conference Live: असम, पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान आज निर्वाचन आयोग द्वारा किया जा रहा है।

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 04:01 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 04:29 PM IST

Election Commission Press Conference Live/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है।
  • चुनाव आयोग की तरफ से विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है।
  • जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं।

Chunav Aayog Press Conference Live: नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। असम, पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान आज निर्वाचन आयोग द्वारा किया जा रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है। (Chunav Aayog Press Conference Live) जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं।

विधानसभा का कार्यकाल किस राज्य में कब पूरा हो रहा?

बता दें कि मई से पहले देश के पांच राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में अप्रैल के आखिर तक पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को पूरा हो जाएगा। वहीं तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई को पूरा हो रहा है। जबकि असम विधानसभा के कार्यकाल का आखिरी दिन 20 मई और केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हो जाएगा। (Chunav Aayog Press Conference Live) वहीं पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को खत्म होगा। ऐसे में चुनाव आयोग को इन पांचों राज्यों में 7 मई से पहले चुनाव करा सकता है।

इन्हे भी पढ़ें:-