पुलिसकर्मी बनकर घूम रहा नागरिक रक्षा स्वयंसेवक गिरफ्तार

Ads

पुलिसकर्मी बनकर घूम रहा नागरिक रक्षा स्वयंसेवक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 04:20 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 04:20 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली में कथित रूप से पुलिस कांस्टेबल की वर्दी पहनकर घूम रहे एक नागरिक रक्षा स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी शाहरूख खान के तौर पर हुई है और उसे रविवार रात को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली कि नंद नगरी में एसडीएम कार्यालय में तैनात एक नागरिक रक्षा स्वयंसेवक जवाहर नगर के पास दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की वर्दी पहने घूम रहा है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘छापेमारी के बाद संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने अपना परिचय कांस्टेबल शाहरुख खान के तौर पर दिया और दावा किया कि वह करावल नगर थाने में तैनात है।”

उन्होंने कहा कि हालांकि, सत्यापन के बाद, यह पाया गया कि करावल नगर थाने में उस नाम का कोई भी व्यक्ति तैनात नहीं था।

अधिकारी ने कहा कि तलाशी के दौरान खान के कब्जे से कांस्टेबल की एक वर्दी भी बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान, आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दिल्ली पुलिस कांस्टेबल बनकर घूम रहा था।

अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि वह फर्जी पुलिस कर्मी क्यों बना तथा इसकी भी तफ्तीश की जा रही है कि क्या उसने वर्दी का दुरुपयोग कर कोई गैरकानूनी लाभ हासिल किया है या नहीं।

भाषा नोमान नोमान दिलीप

दिलीप