केरल,उसकी मेहनत और लगन ही है जो उसे आज इस मुकाम तक पंहुचा दी जिसे पाने के लिए लोग कितनी कोचिंग और किताबो का सहारा लेकर भी पूरा नहीं कर पते। आपको सुनकर आश्चर्य होगा लेकिन ये सच है। एक कुली ने सभी का सामान ढोते हुए भी सिविल सर्विस परीक्षा पास की है.और वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा क्लास या तामझाम के.
ये भी पढ़े –अनिल कपूर की लाडली सोनम बनीं आनंद की दुल्हनिया, खूब लगे ठुमके
जी हाँ ये बात है केरल के एर्नाकुलम जंक्शन की जहां सालो से कूली काम करने वाले श्रीनाथ ने पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा पास कर ली है.और उसकी इस सफलता का सहारा बना रेलवे स्टेशन का फ्री वाईफाई।आपको बता दें की श्रीनाथ के पास न किताब थी न नोट्स ,स्टेशन पर जब फ्री होता अपने मोबाईल और इयरफोन से तैयारी शुरू करता।
ये भी पढ़े – शिक्षाकर्मी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में, रायपुर आना है…मुख्यमंत्री को बुलाना है…का नया नारा
और फिर उन्ही जानकारी को बार बार सुनने के लिए सर पर सामान रखते समय भी ईयरफोन से सामान्य ज्ञान की जानकारी लेता रहता।आपको बता दें क़ि श्रीनाथ ने तीसरी बार में ये परीक्षा क्लियर की है और अब वे लैंड रेवेन्यू डिपार्टमेंट में बतौर विलेज फील्ड असिस्टेंट नियुक्त किए जाएंगे.
वेब डेस्क IBC24