हैदराबाद में मवेशियों की संदिग्ध तस्करी को लेकर झड़प

Ads

हैदराबाद में मवेशियों की संदिग्ध तस्करी को लेकर झड़प

  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 07:25 PM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 07:25 PM IST

हैदराबाद, 17 मई (भाषा) शहर में एक ट्रक में मवेशियों की संदिग्ध ढुलाई को लेकर हुए विवाद के बाद दो गुट आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर पथराव किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार देर रात गुडिमलकपुर थाना क्षेत्र में तब हुई जब स्थानीय गौरक्षकों के एक समूह ने वाहन को यह सोचकर रोका कि उसमें गाय ले जाई जा रही हैं। हालांकि, ट्रक में मवेशी नहीं थे और उसमें केवल प्लाईवुड लदा हुआ था।

इसने बताया कि एक समूह के सदस्यों ने ट्रक चालक और खलासी की पिटाई कर दी, जिसके परिणामस्वरूप स्थानीय लोगों के दो गुट आपस में भिड़ गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि पथराव में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

वहीं, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘स्थिति शांतिपूर्ण है।’’

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल