Reported By: Rajesh Mishra
,CG BJP Congress war/Image Credit: Social Media X
CG BJP Congress war: छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस की बूथ स्तर तक की कार्यकारिणी भंग होने के बाद, नई नियुक्तियां कर दी गई है, जिसके बाद एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है, जिससे प्रदेश में सियासी घमासान मच गया है। भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये स्थिति बताती है कि प्रदेश नेतृत्व पर केंद्रित नेतृत्व का भरोसा कम होता जा रहा है। जिस पर कांग्रेस के पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने पलटवार (CG BJP Congress war) किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस पर कमेंट करने की बजाए ये बताना चाहिए की उनके सीनियर नेताओं को क्यों कोर ग्रुप से बाहर कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस (CG BJP Congress war) की नई कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ती के बाद महिला कांग्रेस की प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की कार्यकारिणी भंग दी गई है। अब नई कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिंहा नए स्तर पर प्रदेश से बूथ तक कार्यकारिणी का गठन करेगी। भाजपा ने इसको लेकर तंज कसते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट किया कि इससे साफ है कि कांग्रेस का संगठन अंदर से कमजोर हो चुका है। पहले युवा कांग्रेस में उठापटक हुई अब महिला कांग्रेस भी उसी राह पर नजर आ रही है।
भाजपा ने कहा कि ये स्थिति बताती है कि प्रदेश नेतृत्व पर केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा कम होता जा रहा है। गुटबाजी (CG BJP Congress war) ने कांग्रेस के संगठन को कमजोर कर दिया है। अब कांग्रेस का संगठन मजाक बनकर रह गया है। इस पर कांग्रेस के पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय का कहना है कि यह पार्टी की रूटीन प्रक्रिया है जब कोई नया अध्यक्ष बनता है तो अपने हिसाब से कार्यकारिणी बनता है, भाजपा को इस पर कमेंट करने की बजाए ये बताना चाहिए की उनके सीनियर नेताओं को क्यों कोर ग्रुप से बाहर कर दिया गया। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में नियुक्ति विवाद की पुरानी परंपरा है।