पर्वतारोहियों ने सेला दर्रे के आधर क्षेत्र में खोजी झील

Ads

पर्वतारोहियों ने सेला दर्रे के आधर क्षेत्र में खोजी झील

  •  
  • Publish Date - October 19, 2020 / 10:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

पिथौरागढ़, 19 अक्टूबर (भाषा) वर्ष 2017 में योगेश गर्बियाल के नेतृत्व में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले वाले पर्वतारोहियों के एक दल ने हाल में 20 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित सेला दर्रे के आधार क्षेत्र में एक झील खोजी है।

गर्बियाल ने बताया कि यह झील जिले में भारत-चीन सीमा के पास उच्च हिमालयी घाटियों, व्यास और दारमा, को जोड़ने वाले सेला दर्रे के उत्तर में करीब तीन किलोमीटर दूर है। एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली इस झील में साफ पानी बह रहा है।

उन्होंने बताया कि अपनी इस खोज के बारे में वह जल्द ही राज्य सरकार को सूचित करेंगे ताकि इस खूबसूरत झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सके।

क्षेत्र के ग्रामीण भी झील की खोज से बहुत उत्साहित हैं और उनका मानना है कि अगर इसे अच्छी तरह से विकसित किया जाए तो इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है।

भाषा सं दीप्ति नेत्रपाल

नेत्रपाल