नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में रात में बारिश हुई और मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को दिन में बादल छाए रहने एवं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
दिल्ली के कुछ हिस्सों में रात करीब साढ़े 12 बजे बारिश हुई और पालम मौसम केंद्र ने 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक था, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक 264 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
आईएमडी ने दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
भाषा यासिर शोभना
शोभना