सीएम चंद्रबाबू नायडू आज राज्यपाल को दे सकते हैं इस्तीफा, YSR जीत की ओर

सीएम चंद्रबाबू नायडू आज राज्यपाल को दे सकते हैं इस्तीफा, YSR जीत की ओर

सीएम चंद्रबाबू नायडू आज राज्यपाल को दे सकते हैं इस्तीफा, YSR जीत की ओर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: May 23, 2019 7:05 am IST

हैदराबाद। टीडीपी प्रमुख और सूबे के सीएम चंद्रबाबू नायडू आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। दरअसल लोकसभा मतगणना के साथ आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के भी नतीजे आने शुरू हो गए हैं। फिलहाल YSR कांग्रेस 149 सीटों पर आगे है।

ये भी पढ़ें: भाजपा मुख्यालय के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, देश भर में जश्न का माहौल, देखिए वीडियो

हलांकि अभी 175 सीटों वाली विधानसभा के लिए वोटों की गिनती जारी है। हालांकि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने भरोसा जताया था कि उनकी पार्टी प्रदेश में सत्ता में बरकरार रहेगी।

ये भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव 2019- विदिशा में बीजेपी ने बनाई निर्णायक बढ़त

लिहाजा बता दें कि नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स में आंध्र प्रदेश को लेकर अलग-अलग नतीजे देखे गए थे। वहीं दो पोल्स ने दिखाया कि आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी की सरकार बनेगी साथी दो अन्य पोल्स में यह कहा गया कि इस बार वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/vZkMyvWQU0I” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में