CM Pushkar Singh Dhami News: वन क्षेत्रों में होगी बी-बॉक्स की स्थापना, सीएम धामी ने किया शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन, किसानों के लिए किया ये बड़ा ऐलान
CM Pushkar Singh Dhami News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया।
CM Pushkar Singh Dhami News/Image Credit: UK DIPR
- सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन किया।
- सीएम धामी ने मधुमक्खी पालन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
- सीएम धामी ने कहा- वन क्षेत्रों में बी-बॉक्स की स्थापना के लिए एक प्रभावी नीति तैयार की जाए।
CM Pushkar Singh Dhami News: देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में इस वर्ष मात्र 45 दिनों की अवधि में 520 किलोग्राम शहद का उत्पादन किया गया ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में शहद उत्पादन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं, विशेषकर पर्वतीय और वन क्षेत्रों में। उन्होंने निर्देश दिए कि वन क्षेत्रों में बी-बॉक्स की स्थापना के लिए एक प्रभावी नीति तैयार की जाए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मधुमक्खी पालन को प्राथमिकता दी जाएगी (CM Pushkar Singh Dhami News) और इससे जुड़े किसानों एवं उद्यमियों को विशेष सब्सिडी प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी।

Image Credit: UK DIPR
मौन पालन को किया जाएगा प्रोत्साहित
CM Pushkar Singh Dhami News: मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मौन पालन को और अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा तथा इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए तेजी से कार्य किया जाएगा। उन्होंने इसे स्वरोजगार का एक सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर आय में वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।

Image Credit: UK DIPR
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास परिसर में वर्ष भर शहद उत्पादन के लिए उपयुक्त पुष्पीय एवं परागयुक्त पौधों का रोपण किया जाए। साथ ही “थ्री-बी” (बर्ड फ्रेंडली, बी फ्रेंडली, बटरफ्लाई फ्रेंडली) गार्डन के निर्माण की दिशा में कार्य प्रारंभ किया जाए। (CM Pushkar Singh Dhami News) मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस और हरेला पर्व जैसे अवसरों पर “थ्री-बी” आधारित पौधरोपण अभियान चलाने पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होंगी, बल्कि मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन को भी स्थायी रूप से बढ़ावा देंगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Wheat Procurement MP 2026 : किसानों की बल्ले-बल्ले! सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब 100 लाख मीट्रिक टन खरीदेगी सरकार, बदल गई स्लॉट बुकिंग की तारीख
- Jabalpur Crime News: रायपुर की जमीन के लिए मध्य प्रदेश में मर्डर, सिविल कॉन्ट्रैक्टर को पांच लोगों ने उतारा मौत के घाट, ऐसे दिया पूरी वारदात को अंजाम
- MP Board 12th Toppers 2026 : चुनौतियों को मात देकर चांदनी और खुशी ने रचा इतिहास! सीएम ने घर बुलाकर दिया इतने लाख का इनाम, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ

Facebook


