MP Board 12th Toppers 2026 : चुनौतियों को मात देकर चांदनी और खुशी ने रचा इतिहास! सीएम ने घर बुलाकर दिया इतने लाख का इनाम, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ

भोपाल की दो छात्राओं खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 12वीं बोर्ड में संयुक्त रूप से टॉप किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें 1-1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

MP Board 12th Toppers 2026 : चुनौतियों को मात देकर चांदनी और खुशी  ने रचा इतिहास! सीएम ने घर बुलाकर दिया  इतने लाख का इनाम, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ

MP Board 12th Toppers 2026 / Image Source : X

Modified Date: April 25, 2026 / 09:45 pm IST
Published Date: April 25, 2026 9:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल की दो छात्राओं ने 12वीं बोर्ड में संयुक्त रूप से किया टॉप
  • मुख्यमंत्री ने दोनों को 1-1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी
  • 500 में से 494 अंक हासिल कर बनाई खास पहचान

भोपाल : MP Board 12th Toppers 2026  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बारहवीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को एक-एक लाख रूपए की प्रोत्साहन प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों छात्राओं को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित कर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों छात्राओं को पुस्तकें भी भेंट कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने तथा आशीर्वाद प्राप्त करने दोनों छात्राएं समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) आईं थीं।

बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में 500 में से 494 अंक

उल्लेखनीय है कि खुशी राय शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल और चांदनी विश्वकर्मा गुरूदेव शिक्षा केन्द्र नीलबड़ भोपाल की छात्राएं हैं। CM Mohan Yadav  दोनों छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में 500 में से 494 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दोनों छात्रों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर बधाई दी है। Khushi Rai Topper उन्होंने लिखा की आज मप्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में इस वर्ष टॉपर रहीं भोपाल की होनहार बेटियों ख़ुशी राय एवं चांदनी विश्वकर्मा को भोपाल निवास पर बधाई दी तथा 1-1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इन बेटियों ने अथक परिश्रम और लगन से यह शीर्ष सफलता प्राप्त कर अपनी अलग पहचान बनाई है। दोनों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism & Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..