मुख्यमंत्री गहलोत बृहस्पतिवार को करेंगे बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा

Ads

मुख्यमंत्री गहलोत बृहस्पतिवार को करेंगे बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा

  •  
  • Publish Date - August 25, 2022 / 09:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

जयपुर, 25 फरवरी (भाषा) राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत बृहस्पतिवार को राज्‍य के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे और प्रभावित लोगों से म‍िलेंगे।

आधिकारिक प्रवक्‍ता ने बताया कि गहलोत बृहस्पतिवार को बूंदी, कोटा, बारां एवं झालावाड़ जिलों के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। गहलोत कोटा, अंता (बारां) एवं झालावाड़ में प्रभावित लोगों से भी मिलेंगे।

उल्लेखनीय है कि भारी बारिश, नदियों में पानी की बढ़ी आवक एवं बांधों के द्वार खोले जाने के कारण इस सप्ताह कोटा संभाग में अनेक जगह बाढ़ के हालात बन गए। अनेक आवासीय इलाके पानी में डूब गए और दो दिन में चार हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा। इससे कोटा, झालावाड़ और बूंदी जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य में मदद के लिए भारतीय सेना और वायु सेना की भी मदद ली गई है।

भाषा पृथ्‍वी सिम्मी

सिम्मी