CM Suvendu Adhikari Latest News: बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने किया ये बड़ा ऐलान, सुनते ही भड़क गया बांग्लादेश, कहा- हम नहीं डरने वाले

CM Suvendu Adhikari Latest News: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को जमीन सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

CM Suvendu Adhikari Latest News: बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने किया ये बड़ा ऐलान, सुनते ही भड़क गया बांग्लादेश, कहा- हम नहीं डरने वाले

CM Suvendu Adhikari Latest News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: May 12, 2026 / 06:30 pm IST
Published Date: May 12, 2026 6:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल के नए सीएम सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान किया।
  • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को जमीन सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
  • राज्य सरकार के इस फैसले से बांग्लादेश भड़क गया है और उसने कहा है कि वो 'कंटीले तारों से नहीं डरता।'

CM Suvendu Adhikari Latest News: कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नए सीएम सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान किया। सीएम अधिकारी ने ऐलान करते हुए कहा कि, भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को जमीन सौंपने की प्रक्रिया आज से शुरू होगी और अगले 45 दिनों में पूरी कर ली जाएगी। यह फैसला भाजपा के चुनावी वादे को पूरा करने के लिए उठाया गया है। इससे बांग्लादेश से होने वाली अवैध घुसपैठ को रोकने की बात कही गई थी। राज्य सरकार के इस फैसले से बांग्लादेश भड़क गया है और उसने कहा है कि वो ‘कंटीले तारों से नहीं डरता।’

सीमा पर हत्याएं जारी रहीं तो चुप नहीं रहेंगे: एम. हुमायूं कबीर

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के विदेश मामलों के सलाहकार एम. हुमायूं कबीर ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सीमा पर हत्याएं जारी रहीं तो वो चुप नहीं रहेगा। विदेश मंत्रालय में सोमवार शाम को पत्रकारों से बात करते हुए हुमायूं कबीर ने कहा कि बांग्लादेश की जनता और सरकार सीमा पर बाड़ लगाने से डरी हुई नहीं है (CM Suvendu Adhikari Latest News) और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर अपनी बात रखती रहेगी। उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश कंटीले तारों से नहीं डरता, जहां हमें बोलने की जरूरत होगी, हम बोलेंगे।’

सीमा सुरक्षा के मुद्दों पर भारत को अपनाना होगा मानवीय रवैया

CM Suvendu Adhikari Latest News:  सलाहकार हुमायूं कबीर ने आगे कहा कि, अगर भारत दोनों पड़ोसी देशों के लोगों के बीच रिश्तों को मजबूत करना चाहता है, तो उसे सीमा सुरक्षा के मुद्दों पर ज्यादा मानवीय रवैया अपनाना होगा। सीमा पर बाड़ लगाने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले का जिक्र करते हुए हुमायूं कबीर ने कहा कि चुनावी बयानबाजी और शासन दो अलग-अलग चीजें हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश यह देखेगा कि नई पश्चिम बंगाल सरकार अपनी राजनीतिक बयानबाजी को सरकारी नीति में बदलती है या नहीं। उन्होंने कहा, ‘हम उनकी घरेलू राजनीति में शामिल नहीं होना चाहते। हमारे संबंध मुख्य रूप से केंद्र सरकार से हैं।’

भारत लगाता रहा है घुसपैठ के आरोप

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भारत अक्सर ये आरोप लगाता रहा है कि, बांग्लादेश से कुछ लोग अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत में घुसते हैं। घुसपैठ की कोशिश के दौरान कई बार लोग सुरक्षाबलों की गोलियों का शिकार हो जाते हैं। इस मामले पर बोलते हुए तारिक रहमान के सलाहकार ने कहा कि अगर सीमा पर हत्याएं जारी रहीं तो बांग्लादेश चुप नहीं रहेगा। (CM Suvendu Adhikari Latest News) उन्होंने कहा कि सीमा की स्थिति अब पहले जैसी नहीं रहेगी।

साथ ही हुमायु कबीर ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और बातचीत के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि, चुनौतियों के बावजूद बांग्लादेश पड़ोसी और क्षेत्रीय देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेतृत्व ने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दिखाई है और उम्मीद जताई कि लंबित मुद्दों का समाधान लगातार बातचीत के जरिए निकाला जाएगा।

बीजेपी के बड़े चुनावी वादे में शामिल था सीमा पर बाड़ लगाना

CM Suvendu Adhikari Latest News:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान घुसपैठ एक बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया था। (CM Suvendu Adhikari Latest News) भाजपा लगातार पूर्व सीएम ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर आरोप लगाती रही कि ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ के कारण उसने सीमा को खुला छोड़ रखा है, जिससे बांग्लादेशी घुसपैठिए आसानी से प्रवेश कर रहे हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने किया था वादा

चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वादा किया था कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जरूरी सारी जमीन 45 दिनों के भीतर BSF को सौंप दी जाएगी। (CM Suvendu Adhikari Latest News)पश्चिम बंगाल की बांग्लादेश के साथ 4,097 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, इसमें से करीब 3,240 किलोमीटर हिस्से में पहले ही बाड़ लग चुकी है, जबकि लगभग 850 किलोमीटर क्षेत्र अब भी खुला है। इसमें 175 किलोमीटर ऐसा क्षेत्र है जहां बाड़ लगाना काफी मुश्किल माना जाता है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.