Cannes 2026: कान्स में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार वायरल, फ्लोरल गाउन में ऐसा लुक कि हर कोई बस देखता रह गया, देखें तस्वीरें!

Cannes 2026: कान्स 2026 में आलिया भट्ट का नया लुक सामने आया है। जो इस फेस्टिवल में उनका दूसरा अपीयरेंस है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनके स्टाइल और ग्लैमरस अवतार की खूब चर्चा कर रहे हैं।

Cannes 2026: कान्स में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार वायरल, फ्लोरल गाउन में ऐसा लुक कि हर कोई बस देखता रह गया, देखें तस्वीरें!

(Cannes 2026/ Image Credit: IIFA Instagram)

Modified Date: May 12, 2026 / 05:57 pm IST
Published Date: May 12, 2026 5:55 pm IST

Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 का आगाज हो चुका है जो 12 मई से 23 मई 2026 तक चलेगा। यह दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोह माना जाता है। इस बार 79वें कान्स को लेकर भारत में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नया लुक सामने आया है। इस इवेंट में उनका दूसरा अपीयरेंस है।

फ्लोरल गाउन में दिखा आलिया का एलिगेंट स्टाइल

आलिया भट्ट ने इस बार लाइट पेस्टल शेड्स वाले फ्लोरल प्रिंट गाउन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके आउटफिट में सॉफ्ट ब्लू, ग्रीन और व्हाइट रंगों का खूबसूरत मिश्रण नजर आया। स्ट्रैपी डिजाइन और फ्लोई सिल्हूट ने उनके लुक को बेहद ग्रेसफुल और क्लासी बना दिया। उनकी तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

(Cannes 2026/ Image Credit: IIFA Instagram)

मिनिमल मेकअप और क्लासी एक्सेसरीज

आलिया ने अपने इस लुक को बेहद सादगी से स्टाइल किया। उन्होंने लाइट और नेचुरल मेकअप के साथ ग्लोइंग स्किन लुक अपनाया। सिम्पल हेयर बन और छोटे ईयररिंग्स ने उनके लुक को और भी एलिगेंट बना दिया। ऑफ-व्हाइट हील्स के साथ उनका पूरा आउटफिट पूरी तरह मैच करता नजर आया। जिससे उनका ओवरऑल लुक रॉयल फील दे रहा था।

(Cannes 2026/ Image Credit: IIFA Instagram)

सोशल मीडिया पर छाई आलिया की तस्वीरें

आलिया भट्ट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनके इस ड्रीमी और प्रिंसेस जैसे लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे ‘समर परफेक्ट फैशन’ और ‘प्रिंसेस वाइब्स’ बताया है। यूजर्स लगातार उनके कॉन्फिडेंस और ग्रेस की सराहना कर रहे हैं।

(Cannes 2026/ Image Credit: IIFA Instagram)

अपकमिंग फिल्मों में बिजी आलिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जिसमें शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में होंगी। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का भी हिस्सा हैं, जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं।

(Cannes 2026/ Image Credit: Alia Bhatt Instagram)

इन्हें  भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।