योगी आदित्यनाथ का विवादित बयान, कहा- अगर आपको अली से है आस तो हमें भी बजरंगबली पर है विश्वास

योगी आदित्यनाथ का विवादित बयान, कहा- अगर आपको अली से है आस तो हमें भी बजरंगबली पर है विश्वास

योगी आदित्यनाथ का विवादित बयान, कहा- अगर आपको अली से है आस तो हमें भी बजरंगबली पर है विश्वास
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: April 9, 2019 11:07 am IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 की चुनावी सरगर्मी के बीच सियासी बयानबाजी का दौर जोरों पर चल रहा है। इसी कड़ी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बड़ा कांग्रेस सहित उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय दलों पर भी निशाना साधा है। योगी ने कहा है कि अगर कांग्रेस, सपा और बसपा को अली पर विश्वास है तो हमें भी बजरंगबली पर भरोसा है। बता दें योगी आदित्यनाथ लगातार सभाओं के माध्यम से कांग्रेस पर पहार कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने एक विवादित बयान के चलते उन्हें निर्वाचन आयोग ने उन्हें हिदायत दी थी।

वहीं, दूसरी ओर अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति इरानी ने राहुल गांधी के ​ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा है कि जब अमेठी की याद आती है तो पता चलता है कि इतने लंबे समय तक सांसद रहने के बावजूद उन्होंने अपने चुनावी क्षेत्र को विकसीत नहीं किया।

गौरतलब है​ कि राहुल गांधी ने मंगलवार भाजपा के घोषणापत्र को लेकर दावा किया कि इसे बंद कमरे तैयार किया गया है और इसमें दूरदर्शिता का अभाव है। जबकी कांग्रेस का घोषणापत्र लंबे विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है और उसमें जनता की आवाज शामिल है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"