CM Yogi Meets PM Modi/Image Credit: X Handle
CM Yogi Meets PM Modi: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री आवास से निकलते मुख्यमंत्री योगी, पीएम मोदी के साथ चली करीब एक घंटे की मुलाकात और अब दिल्ली की इस मुलाकात ने लखनऊ तक सियासी हलचल बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक चर्चा में 2027 विधानसभा चुनाव, पार्टी की तैयारियां और राज्यसभा चुनाव जैसे अहम मुद्दे रहे।
योगी की मोदी से मुलाकात से ठीक एक दिन पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की अमित शाह से लंबी बातचीत हुई। मौर्य ने खुद 2027 में BJP की सरकार बनाने के संकल्प और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की बात कही। यानी दिल्ली में बड़े नेताओं की बैठकों का सिलसिला और यूपी में संगठन चुनावी मोड में।
क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में BJP की सीटें 2019 की 62 से घटकर 33 रह गई थीं। जबकि समाजवादी पार्टी 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी..तो क्या 2027 से पहले यही सबसे बड़ी चिंता है?
CM Yogi Meets PM Modi: पहला बड़ा टेस्ट तो सामने ही है। 16 अक्टूबर को यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव। इसके बाद 11 MLC सीटों का चुनाव भी होना है। यानी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन, संख्या बल और सियासी तालमेल, सबका टेस्ट होगा।
इसलिए सवाल कई हैं क्या मोदी–योगी की मुलाकात सिर्फ चुनावी तैयारियों की समीक्षा थी? या 2027 के लिए सीट-दर-सीट रणनीति पर भी मंथन हुआ? क्या संगठन और सामाजिक समीकरणों को लेकर कोई बड़ा बदलाव आने वाला है? और क्या यूपी में सीएम योगी और डिप्टी सीएम के बीच सब कुछ ठीक है? फिलहाल जवाब बंद कमरों में है,लेकिन दिल्ली की ये मुलाकातें बता रही हैं कि यूपी का 2027 चुनावी काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
इन्हें भी पढ़ें:-