CM Yogi on Namaz/image source: ANI
CM Yogi on Namaz: नई दिल्ली: यूपी में बकरीद से एक हफ्ते पहले सड़कों पर नमाज को लेकर CM योगी ने चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, यूपी में सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी।
प्यार से मानेंगे तो ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे। नमाज पढ़नी है तो तय जगह पर पढ़िए, संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में पढ़ लीजिए। हम नमाज नहीं रोकेंगे, लेकिन सड़क पर अराजकता नहीं होने देंगे। सड़कें नमाज पढ़ने या किसी तरह की भीड़ जुटाने के लिए नहीं हैं। इस दौरान CM योगी ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या यूपी में सड़कों पर नमाज होती है? मैं कहता हूं- कतई नहीं। (CM Yogi on Namaz) सड़कें आम लोगों के चलने के लिए हैं। कोई भी आकर ट्रैफिक डिस्टर्ब करे, यह अधिकार किसी को नहीं है। सीएम योगी ने बरेली में हुए बवाल का जिक्र करते हुए कहा, बरेली में लोगों ने हाथ आजमाया था, ताकत भी देख ली। कानून सभी के लिए बराबर है।
CM Yogi on Namaz: वहीं CM योगी के बयान पर सपा विधायक अबू आज़मी ने तंज कसते हुए कहा, “मुख्यमंत्री के पास ताकत होती है, वह जो चाहें करें, जिसे चाहे गोली मार दें। (CM Yogi on Namaz) जिसे जिसे चाहें पुलिस कस्टडी में किसी की हत्या करवा दें।
इन्हे भी पढ़ें:-