तटरक्षक बल ने लक्षद्वीप तट के पास श्रीलंका की तीन नौकाएं पकड़ीं

Ads

तटरक्षक बल ने लक्षद्वीप तट के पास श्रीलंका की तीन नौकाएं पकड़ीं

  •  
  • Publish Date - March 7, 2021 / 12:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

कोच्चि, सात मार्च (भाषा) भारतीय तटरक्षक बल ने लक्षद्वीप के मिनीकोय द्वीप के नजदीक संदिग्ध रूप से नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाली तीन विदेशी नौकाओं को पकड़ा है। यह जानकारी रविवार को आधिकारिक सूत्रों ने दी।

उन्होंने बताया कि मछली मारने वाली नौकाओं को शनिवार को तटरक्षक बल के पोत ‘वराह’ ने पकड़ा और समझा जाता है कि ये नौकाएं श्रीलंका की हैं।

इन नावों को जांच के लिए तिरूवनंतपुरम के विझिनजाम लाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नौकाओं एवं उसके चालक दल के सदस्यों को विझिनजाम पुलिस को सौंपा जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि नौकाओं के चालक दल के सदस्यों से मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो और इंटेलीजेंस ब्यूरो के अधिकारी पूछताछ करेंगे।

उन्होंने कहा कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर इन नौकाओं को पकड़ा गया।

भाषा नीरज नीरज नरेश

नरेश