तटरक्षक पोत ‘सुजीत’ को गोवा में तटरक्षक बल में शामिल किया गया

Ads

तटरक्षक पोत ‘सुजीत’ को गोवा में तटरक्षक बल में शामिल किया गया

  •  
  • Publish Date - December 15, 2020 / 10:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

पणजी, 15 दिसंबर (भाषा) भारतीय तटरक्षक पोत ‘सुजीत’ को गोवा में मंगलवार को तटरक्षक बल में शामिल कर लिया गया।

तटरक्षक बल के प्रवक्ता ने बताया कि इस पोत के शामिल होने से बहुआयामी सामुद्रिक चुनौतियों से निपटने में भारतीय तटरक्षक बल की क्षमता में वृद्धि होगी।

वास्को नगर में गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में पोत को सचिव (रक्षा उत्पादन) राज कुमार द्वारा शामिल किया गया।

इस अवसर पर भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक कृष्णस्वामी नटराजन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रवक्ता ने कहा कि 105 मीटर लंबे ‘ऑफ-शोर’ गश्ती पोत का गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी तकनीक से निर्माण किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह पोत उन्नत तकनीक तथा संचार उपकरणों से लैस है।

भाषा यश नरेश

नरेश