Cockroach Janata Party: एक मजाक से शुरू हुई कहानी, अब सोशल मीडिया पर बन गई सबसे बड़ी ताकत! जानिए कैसे हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जन्म?

Cockroach Janata Party: एक मजाक से शुरू हुई कहानी, अब सोशल मीडिया पर बन गई सबसे बड़ी ताकत! जानिए कैसे हुआ 'कॉकरोच जनता पार्टी' का जन्म?

Cockroach Janata Party: एक मजाक से शुरू हुई कहानी, अब सोशल मीडिया पर बन गई सबसे बड़ी ताकत! जानिए कैसे हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जन्म?

Cockroach Janata Party | Photo Credit: AI

Modified Date: May 21, 2026 / 12:33 pm IST
Published Date: May 21, 2026 12:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर ट्रेंड
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद
  • अभिजीत डिपके ने अभियान की शुरुआत की

नई दिल्ली: Cockroach Janata Party सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नाम तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) नाम से शुरू हुआ यह नाम इंस्टाग्राम पर बड़ा राजनीतिक ट्रेंड (Cockroach Party Viral Trend) बन गया है। महज चार दिनों में इसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाखों लोग इससे जुड़ चुके हैं। (Cockroach Janata Party Instagram) इस अकाउंट ने 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुटा लिए और फॉलोअर्स के मामले में इसने भाजपा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को भी पीछे छोड़ दिया।

कैसे हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जन्म?

Cockroach Janata Party News यह ट्रेंड उस वक्त शुरू हुआ, जब चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पिछले हफ्ते एक मामले की सुनवाई के दौरान कॉकरोच का जिक्र किया। बता दें कि यह अभियान 16 मई से शुरू हुआ ​था। दरअसल, इसकी शुरुआत सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई से हुई है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने ​एक टिप्पणी की थी। उन्होंने 15 मई 2026 को फर्जी डिग्री से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान कथित तौर पर टिप्पणी की थी कि कुछ बेरोजगार लोग कॉकरोचों की तरह नकल करके लॉ, मीडिया और आरटीआई एक्टिविज्म जैसी प्रणाली में घुस जाते हैं। हालांकि बाद में कोर्ट की तरफ से सफाई दी गई कि यह टिप्पणी आम बेरोजगार युवाओं के लिए नहीं बल्कि फर्जी डिग्री वालों के लिए थी, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर आक्रोश भड़क चुका था।

इंस्टाग्राम पर बढ़ते गई लोकप्रियता

शुरुआत में यह अभियान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मजाकिया अंदाज में शुरू हुआ, लेकिन देखते ही देखते यह वायरल हो गया। इसके अगले ही दिन इंस्टाग्राम अकाउंट लॉन्च किया गया और उसके बाद इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स बढ़ते ही गए, जो अब तक 90 लाख से ज्यादा हो गए।

किसने शुरू किया अभियान

अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स कर रहे 30 साल के अभिजीत डिपके ने इस अभियान की शुरुआत की। वह 2020 से 2023 के बीच आम आदमी पार्टी की इंटरनेट मीडिया टीम के साथ वालंटियर के तौर पर काम कर चुके हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।